फिल्म शूटिंग के दौरान ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ का बोर्ड लगाने पर बवाल, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद हटाया गया बोर्ड…

Date:

हरिद्वार

हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर क्षेत्र में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लगाए गए ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ के बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख धर्मशाला संचालकों और फिल्म निर्माताओं ने आनन-फानन में बोर्ड से ‘बार’ शब्द हटाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

जानकारी के अनुसार श्रवणनाथ नगर स्थित भटिया भवन में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग के लिए भवन के बाहर ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ का बोर्ड लगाया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को मिली, वे मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि हरिद्वार एक धार्मिक और पौराणिक महत्व का शहर है तथा ड्राई एरिया घोषित क्षेत्र में इस प्रकार का बोर्ड लगाना शहर की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उनका कहना था कि आर्थिक लाभ के लिए जानबूझकर धार्मिक नगरी की पहचान को नुकसान पहुंचाने वाले दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।

विरोध के दौरान स्थानीय व्यापारियों, पार्षदों और समाजसेवियों की भवन स्वामियों तथा मुंबई से आए फिल्म निर्माताओं के साथ तीखी बहस भी हुई। बढ़ते विरोध को देखते हुए तत्काल बोर्ड पर लिखे ‘बार’ शब्द को मिटा दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

हालांकि मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए मुंबई से आई टीम आवश्यक अनुमति होने का दावा कर रही थी। वहीं स्थानीय लोग इस प्रकार की शूटिंग को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे।

घटना के बाद धार्मिक नगरी हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान स्थानीय संवेदनशीलताओं और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सुरेश राठौड़, जांच में निर्दोष साबित होने का जताया भरोसा…

हरिद्वार अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े विवादों के बीच भाजपा...

पुलिस चौकी के सामने फेंकी गई ऑटोमेटिक पिस्टल, थार सवार संदिग्ध युवक फरार…

रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर की आदर्श कॉलोनी में उस समय हड़कंप...

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जलभराव वाले 61 संवेदनशील स्थलों पर होगा विशेष फोकस…

देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन...

हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन में बोले डॉ. प्रवीण तोगड़िया, जनसंख्या असंतुलन और अवैध घुसपैठ पर जताई चिंता…

देहरादून | सचिन कुमार देहरादून में आयोजित हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन...