Tuesday, November 24, 2026
HomeUncategorizedविकासनगर में SIR प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन फर्जी आपत्तियों पर...

विकासनगर में SIR प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन फर्जी आपत्तियों पर कार्रवाई की मांग………

विकासनगर। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर कांग्रेस ने विकासनगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री नवप्रभात ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नामों को लेकर अपरिचित व्यक्तियों द्वारा फर्जी तरीके से आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है और प्रशासन को ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

नवप्रभात ने मांग की कि फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वैध मतदाताओं के अधिकारों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सभी आवश्यक दस्तावेज होने के बावजूद किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया गया, तो पार्टी सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की भी मांग की।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग उठाई।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments