खड़गे की जनसभा स्थल के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय कूच, कार्रवाई की मांग…..

Date:

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित रूप से कराए गए शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर कूच किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

उत्तराखंड कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करवाकर अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया गया है।

मदन लाल ने कहा कि यह घटना केवल कांग्रेस या किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश के अनुसूचित जाति समाज के सम्मान से जुड़ा मामला है। उन्होंने मांग की कि इस कथित कृत्य में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि समाज को बांटने वाली राजनीति को बढ़ावा देने वाले ऐसे मामलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

गौरतलब है कि हल्द्वानी में आयोजित मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस घटना के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है, जबकि इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...