शीर्षक:चमोली के देवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरकर नदी में समाई, चार की मौत…

Date:

रिपोर्ट: नवीन चन्दोला

देवाल/चमोली:
चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देवाल-कुनार-घेस मोटरमार्ग पर हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए कैल नदी में जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुनार के समीप चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि दोनों को चोटें आई हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से तीन घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद देवाल के नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक नदी से चार शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। अन्य संभावित लापता लोगों की तलाश के लिए डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है।

दुर्घटना की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता महाबीर बिष्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर नदी किनारे सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में बड़ा हादसा: जल संस्थान का ट्रक अनियंत्रित, दो महिला पर्यटक गंभीर घायल…

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों समेत...

शीर्षक:मंगलौर में लोकसमस्या निवारण कैम्प का आयोजन, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराज़गी…

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में...

कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर…

रिपोर्टर: पंकज / स्थान: हल्द्वानी 15 जून को कैंची...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सुरेश राठौड़, जांच में निर्दोष साबित होने का जताया भरोसा…

हरिद्वार अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े विवादों के बीच भाजपा...