Saturday, October 10, 2026
HomeUttarakhandइकबालपुर में कैंसर जांच शिविर आयोजित, विशेषज्ञ डॉक्टर ने किया निशुल्क स्वास्थ्य...

इकबालपुर में कैंसर जांच शिविर आयोजित, विशेषज्ञ डॉक्टर ने किया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

रुड़की: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुड़की के इकबालपुर में सर्वसमाज सेवा ट्रस्ट के माध्यम से श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. निशांत ने आधुनिक मशीनों की सहायता से बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी लिखी गईं। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर डॉ. निशांत ने कहा कि कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं है। यदि इसकी समय रहते पहचान कर उपचार शुरू कर दिया जाए, तो अधिकांश मामलों में मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों, नियमित जांच और बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, सर्वसमाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आदिल फरीदी ने कैंसर जांच शिविर आयोजित करने के लिए श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल के प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments