चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ प्रबंधन और युवाओं पर रहेगा खास फोकस

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक अपनी पहुंच बढ़ाना है। इसी रणनीति के तहत भाजपा चरणबद्ध तरीके से चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पार्टी अलग चुनावी टीम और प्रदेश चुनाव संचालन समिति का गठन करती है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए जाते हैं, जो स्थानीय स्तर पर चुनावी गतिविधियों का संचालन करते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पार्टी का सबसे बड़ा फोकस बूथ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान संगठन की पकड़ जमीनी स्तर तक बनी रहे।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी लगातार अभियान चला रही है। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी संगठन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा।

भाजपा का मानना है कि मजबूत बूथ प्रबंधन और सक्रिय संगठन चुनावी सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी कारण पार्टी ने चुनाव से पहले ही संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की कवायद तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा विभाग देगा मदरसों को मान्यता, हरिद्वार में 26 मदरसों ने किया आवेदन

रुड़की: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त किए जाने के...

उत्तराखंड चुनाव की तैयारी में भाजपा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की...