नैनीताल में 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव, तैयारियां तेज

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल: उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का प्रतीक माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव इस वर्ष 16 से 23 सितंबर तक नैनीताल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री राम सेवक सभा की बैठक में विस्तृत चर्चा की गई और महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में पंचांग और आचार्यों की सलाह के अनुसार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को कदली दल रवाना करने के साथ होगा, जबकि 19 सितंबर को ब्रह्ममुहूर्त में माँ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। 23 सितंबर को पारंपरिक डोला नगर भ्रमण के साथ महोत्सव का समापन होगा।

श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी डॉ. ललित तिवारी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए 23 उपसमितियों का गठन किया गया है। प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उत्सव है। शहरवासियों से सुझाव और सहयोग लेकर इस बार आयोजन को और अधिक भव्य बनाने की योजना है।

बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की तथा संचालन जगदीश बवाड़ी ने किया। कई गणमान्य नागरिक और श्री राम सेवक सभा के सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: मासोनिक लॉज बस स्टैंड स्थित 80 आवास सील, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने...

जहरीली घास चरने से दो मवेशियों की मौत, धनौरी के पशुपालकों में दहशत

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की के धनौरी क्षेत्र में जहरीली घास...

बस चालकों और परिचालकों का होगा हेल्थ चेकअप, 170 सिटी बसों की फिटनेस जांच के निर्देश

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना...

जन्मदिन पर जनसेवा का संदेश, सुबोध राकेश ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और बांटीं 74 व्हीलचेयर

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की: बुग्गावाला क्षेत्र में भाजपा नेता एवं...