जहरीली घास चरने से दो मवेशियों की मौत, धनौरी के पशुपालकों में दहशत

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की के धनौरी क्षेत्र में जहरीली घास चरने से दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके के पशुपालकों में डर का माहौल है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मदद और मुआवजे की मांग की है।

बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह पशुपालक अपने मवेशियों को पुरानी गंगनहर के किनारे चराने ले गए थे। घास खाने के कुछ ही मिनटों बाद कई मवेशियों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ पशु अचानक गिर पड़े, जबकि अन्य बेचैन होकर इधर-उधर दौड़ने लगे।

सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि डॉक्टरों के पहुंचने से पहले ही दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी। टीम ने अन्य बीमार पशुओं का इलाज शुरू किया और उनकी निगरानी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते क्षेत्र में उगी संदिग्ध घास की जांच की जाती तो शायद यह हादसा टल सकता था। उन्होंने प्रशासन से पूरे इलाके का निरीक्षण कराने और जहरीली वनस्पतियों को हटाने की मांग की है।

फिलहाल विभाग जहरीले तत्व की जांच कर रहा है। वहीं पशुपालकों को सलाह दी गई है कि जांच पूरी होने तक मवेशियों को इस क्षेत्र में चराने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: मासोनिक लॉज बस स्टैंड स्थित 80 आवास सील, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने...

नैनीताल में 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव, तैयारियां तेज

रिपोर्ट: ललित जोशीनैनीताल: उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और आस्था...

बस चालकों और परिचालकों का होगा हेल्थ चेकअप, 170 सिटी बसों की फिटनेस जांच के निर्देश

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना...

जन्मदिन पर जनसेवा का संदेश, सुबोध राकेश ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और बांटीं 74 व्हीलचेयर

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की: बुग्गावाला क्षेत्र में भाजपा नेता एवं...