कांवड़ मेले से पहले मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे रहेगा बंद, मेंटेनेंस कार्य शुरू

Date:

कांवड़ मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और रोपवे संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों के रोपवे का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेको ने इसकी आधिकारिक जानकारी जारी की है।

कंपनी के अनुसार 8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर का रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा। इसके बाद 13 जुलाई से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर के रोपवे का संचालन भी पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान दोनों रोपवे पर तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

रोपवे बंद रहने के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से ही मंदिर तक पहुंचना होगा। हर साल सावन और कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन और कंपनी सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

उषा ब्रेको की ओर से बताया गया कि यह अर्धवार्षिक मेंटेनेंस कार्यक्रम का हिस्सा है। नियमित रखरखाव के माध्यम से रोपवे की तकनीकी स्थिति की जांच की जाती है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा या दुर्घटना की संभावना न रहे।

मेंटेनेंस के दौरान रोपवे और संबंधित पुलों का निरीक्षण ब्रिडकुल (BRIDCUL) द्वारा नामित अधिकारी भी करेंगे। निरीक्षण के बाद सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने पर ही रोपवे का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। कंपनी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं और निर्धारित अवधि में पैदल मार्ग का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निशा नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप, निकिता मौत मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

रिपोर्टर: नवीन चन्दोला थराली: चमोली जिले के विकासखंड नारायणबगड़...

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण...