उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज से राज्य के कई पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक (डी) रोहित थपलियाल के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

इसके अलावा देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक मौसम का यह सिलसिला जारी रह सकता है

15 और 16 मार्च को मैदानी इलाकों में भी असर

मौसम विभाग का कहना है कि 15 और 16 मार्च को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट भी संभव है।

तेज हवाओं को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। दोपहर बाद कई जगहों पर मौसम तेजी से बदल सकता है।

वैज्ञानिक का बयान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रह सकता है, इसलिए लोगों को मौसम से जुड़े अलर्ट पर नजर रखने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, इलाके में शोक

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल उत्तराखंड के Ramnagar में शुक्रवार शाम एक...

देहरादून में LPG गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 405 शिकायतें दर्ज, कालाबाजारी में 50 सिलेंडर जब्त

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एलपीजी गैस आपूर्ति...