Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandरुड़की में 'सहारा' नर्सिंग होम की शुरुआत, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ...

रुड़की में ‘सहारा’ नर्सिंग होम की शुरुआत, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को मिलेगा सहारा

रिपोर्टर: अरशद हुसैन
रुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड स्थित सहारा नर्सिंग होम का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अस्पताल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

अस्पताल के निदेशक डॉ. फरमान फारूकी ने बताया कि सहारा नर्सिंग होम की स्थापना का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवाएं देना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉ. अमन फारूकी ने बताया कि अस्पताल में सामान्य बीमारियों के उपचार के साथ-साथ महिलाओं से जुड़ी सभी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जाएगा ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अस्पताल में विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य आवश्यक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और एक ही परिसर में सभी आवश्यक सेवाएं मिल सकेंगी।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आने वाले समय में नई चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी, जिससे रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments