देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को देहरादून में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से SIR अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले चरण में कई पात्र मतदाता किसी कारणवश मतदाता सूची से जुड़ नहीं पाए। ऐसे मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पार्टी बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाएगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में BLA-1 कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6 भरवाने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही मतदाता पंजीकरण के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निर्वाचन आयोग के हर अभियान में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को जागरूक करेंगे ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और मतदाता जागरूकता अभियान को तेज करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में भगत सिंह कोश्यारी का भव्य सम्मान, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अविस्मरणीय योगदान को किया नमन

नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आयोजित...

रुड़की में ‘सहारा’ नर्सिंग होम की शुरुआत, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को मिलेगा सहारा

रिपोर्टर: अरशद हुसैनरुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड स्थित सहारा...

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में करेंगे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, CM धामी ने कसा तंज

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

देहरादून में बारिश बनी आफत, विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, प्रशासन अलर्ट

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...