नैनीताल में भगत सिंह कोश्यारी का भव्य सम्मान, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अविस्मरणीय योगदान को किया नमन

Date:

नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी को उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत भगत सिंह कोश्यारी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर की गई। इसके बाद ए.एन. सिंह हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उन्हें राष्ट्रसेवा, शिक्षा, सुशासन और उत्तराखंड के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

इस अवसर पर पद्मश्री अनूप शाह और नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया, जिसमें कोश्यारी के सार्वजनिक जीवन और योगदान को संजोया गया है।

समारोह में नगर की विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने भी उनका अभिनंदन किया। साथ ही शहर के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी भगत सिंह कोश्यारी के हाथों सम्मानित किया गया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पलायन रोकने के लिए रोजगार आधारित विकास मॉडल अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

12 साल बाद रामनगर में दिखी उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, वन्यजीव विशेषज्ञों में खुशी की लहर

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल उत्तराखंड के रामनगर वन क्षेत्र से एक...

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को...

रुड़की में ‘सहारा’ नर्सिंग होम की शुरुआत, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को मिलेगा सहारा

रिपोर्टर: अरशद हुसैनरुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड स्थित सहारा...

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में करेंगे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, CM धामी ने कसा तंज

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...