रामनगर में बाइक चोरी के बाद युवक ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

Date:

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल

रामनगर में बाइक चोरी के एक मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक ने आरोप लगाया है कि चोरी की शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने उसकी तहरीर की रिसीविंग तक नहीं दी। कई दिनों तक कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल (CM Portal) का सहारा लिया।

पीड़ित के मुताबिक, 14 जुलाई को उसने अपनी बाइक मंगल बाजार स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने वाली गली में खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसने उसी दिन रामनगर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

युवक का आरोप है कि अगले दिन जब वह शिकायत की रिसीविंग लेने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे अलग-अलग अधिकारियों के पास भेज दिया। कभी तहरीर लेने वाले कर्मचारी को बुलाने की बात कही गई तो कभी दूसरे अधिकारी के आने का इंतजार करने के लिए कहा गया। इसके बावजूद उसे कोई आधिकारिक रिसीविंग नहीं मिली।

लगातार कई दिनों तक कोतवाली के चक्कर लगाने और कार्रवाई न होने से परेशान युवक ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। उसका कहना है कि अब उसे उम्मीद है कि उच्च स्तर से मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

उधर, रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस चोरी की बाइक बरामद करने और शिकायत पर कार्रवाई करने में कितनी तेजी दिखाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव: रेखा आर्या

रिपोर्ट: सचिन कुमार रुद्रपुर: उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण...

गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ ने रचा इतिहास, पहली बार उत्तराखंड को मिला यह गौरव

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में गढ़वाली...

1 अगस्त से नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘नो हॉर्न ज़ोन’, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल...