मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव: रेखा आर्या

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

रुद्रपुर: उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसी भी राज्य और देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी तय करती है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं केवल अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव हैं। यदि युवाओं को सही दिशा, उचित अवसर और बेहतर मार्गदर्शन मिले तो वे देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

मंगलवार को होटल सोनिया, रुद्रपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज में सकारात्मक माहौल तैयार करता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में लगातार सीखने की आदत बनाए रखनी चाहिए और हर चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

रेखा आर्या ने कहा कि आज का विद्यार्थी तकनीक और ज्ञान के नए दौर का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए युवाओं को केवल शैक्षणिक सफलता ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से देशहित और समाजहित को हमेशा प्राथमिकता देने की अपील की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में अपने-अपने विद्यालयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामनगर में बाइक चोरी के बाद युवक ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल रामनगर में बाइक चोरी के एक मामले...

गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ ने रचा इतिहास, पहली बार उत्तराखंड को मिला यह गौरव

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में गढ़वाली...

1 अगस्त से नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘नो हॉर्न ज़ोन’, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल...

जंगल में गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी पर हत्या का शक

रिपोर्टर: अरशद हुसैन उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र...