फिल्म निर्देशक इमरान शेख ने फिल्म निर्माता शादाब जैदी एवं स्क्रिप्ट राइटर ओम भाटी के साथ उत्तराखंड के डीजी सूचना बंशीधर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान टीम ने प्रस्तावित फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ी विभिन्न जानकारियां डीजी सूचना के साथ साझा कीं। साथ ही उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, शूटिंग लोकेशन और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
फिल्म निर्देशक इमरान शेख, निर्माता शादाब जैदी और स्क्रिप्ट राइटर ओम भाटी ने बताया कि उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और विविध लोकेशन फिल्म निर्माण के लिए बेहद उपयुक्त हैं। टीम की ओर से प्रदेश में फिल्म प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने को लेकर सकारात्मक पहल की जा रही है।
डीजी सूचना बंशीधर तिवारी के साथ हुई इस मुलाकात को फिल्म प्रोजेक्ट के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले समय में प्रोजेक्ट को लेकर आगे की रूपरेखा और तैयारियों पर काम किए जाने की संभावना है।



