गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों से बचें, उपभोक्ताओं को मिल रही नियमित आपूर्ति

Date:

सितारगंज में गैस एजेंसी पर लगी भीड़ को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि गैस सिलेंडर की कमी हो गई है और उपभोक्ताओं को गैस लेने में परेशानी हो रही है। हालांकि गैस एजेंसी प्रबंधन ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान

एजेंसी प्रबंधन के अनुसार उपभोक्ता रोजाना एजेंसी पर पहुंचकर सामान्य प्रक्रिया के तहत गैस सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं। गैस वितरण पूरी तरह नियमित रूप से किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

मैनेजर ने दी जानकारी

सितारगंज स्थित इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर राजेंद्र सिंह गढ़िया ने बताया कि एजेंसी पर गैस लेने में किसी भी उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का नंबर लगने के बाद वे एजेंसी पर आकर तुरंत अपना गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं

उन्होंने बताया कि एजेंसी की ओर से सुबह से ही गैस वितरण जारी है। एक गाड़ी गैस सिलेंडर पहले ही वितरित की जा चुकी है और दूसरी गाड़ी वितरण के लिए तैयार है।

25 दिन के अंतराल में मिल रहा सिलेंडर

राजेंद्र सिंह गढ़िया ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर पहले से तय व्यवस्था के अनुसार 25 दिन के अंतराल पर ही दिया जा रहा है। यह वही प्रक्रिया है जो पहले से लागू है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ब्लैक मार्केटिंग से किया इनकार

गैस एजेंसी प्रबंधन ने यह भी साफ किया कि एजेंसी की ओर से किसी भी प्रकार की ब्लैक मार्केटिंग नहीं की जा रही है। सभी उपभोक्ताओं को नियमों के अनुसार ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

लोगों से की गई अपील

गैस एजेंसी प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, इलाके में शोक

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल उत्तराखंड के Ramnagar में शुक्रवार शाम एक...

देहरादून में LPG गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 405 शिकायतें दर्ज, कालाबाजारी में 50 सिलेंडर जब्त

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एलपीजी गैस आपूर्ति...