देहरादून में LPG गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 405 शिकायतें दर्ज, कालाबाजारी में 50 सिलेंडर जब्त

Date:

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई में आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं और उन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

कंट्रोल रूम में 405 शिकायतें दर्ज

जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में शाम पांच बजे तक एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी 405 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन के मुताबिक इन शिकायतों पर विभागीय टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर पहुंचाने की प्रक्रिया तेज की गई है।

11 हजार उपभोक्ताओं को मिली गैस

प्रशासन के अनुसार जिले में आज करीब 11 हजार उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति की गई। हालांकि अभी भी लगभग 53 हजार उपभोक्ताओं का बैकलॉग बताया जा रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए गैस एजेंसियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्रवाई

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भी जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए प्रशासनिक टीमों ने 50 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इस दौरान दो लोगों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन का बयान

एडीएम वित्त केके मिश्रा ने बताया कि गैस आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

उपभोक्ताओं से अपील

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की गैस कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, इलाके में शोक

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल उत्तराखंड के Ramnagar में शुक्रवार शाम एक...