नैनीताल के सभी वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, निर्माण समिति ने की समीक्षा

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका निर्माण समिति की बैठक समिति अध्यक्ष शीतल कटियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करना था।

बैठक में सभी 15 वार्डों में स्वीकृत 5-5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की।

समिति अध्यक्ष शीतल कटियार ने उन वार्डों पर विशेष ध्यान देने की बात कही, जहां अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका की प्राथमिकता सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराना है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा न हो।

बैठक में निर्माण समिति के सदस्यों और नगर पालिका कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान भविष्य की विकास योजनाओं और कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, डीएम ने खुद संभाली कमान

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक...

नीति आयोग की रिपोर्ट ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को दी नई पहचान

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में...

कॉर्बेट के जंगल में अकेला मिला हाथी का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज...

नंदा की चौकी पुल पर पीडब्ल्यूडी का बड़ा बयान, पुल पूरी तरह सुरक्षित

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल...