नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

मौसम विभाग ने नैनीताल जनपद में 30 जुलाई (गुरुवार) के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान नदियां, नाले और गधेरे उफान पर आ सकते हैं। ऐसे स्थानों के आसपास जाने से बचें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक आवाजाही न करें।

घने कोहरे और बारिश से दृश्यता हुई कम

नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से लगातार बारिश के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कई स्थानों पर दृश्यता इतनी कम हो गई है कि सामने की सड़क तक साफ दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानों से पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है। संवेदनशील मार्गों पर मलबा और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो सकता है।

इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) को सभी संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी बाधा को तुरंत हटाकर यातायात बहाल किया जा सके।

सभी अधिकारी रहेंगे हाई अलर्ट पर

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे, अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखेंगे और तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) हर समय अलर्ट मोड में रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़े सभी संसाधनों और आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

आपदा की स्थिति में यहां करें संपर्क

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।

संपर्क नंबर:

  • 05942-231178
  • 05942-231179
  • 05942-231181
  • मोबाइल: 8272080884
  • टोल फ्री: 1077

प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच अधूरी, एक साल बाद भी नहीं मिला जवाब

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की ब्लॉक के माधोपुर हज़रतपुर गांव में...

नैनीताल के सभी वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, निर्माण समिति ने की समीक्षा

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका...

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, डीएम ने खुद संभाली कमान

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक...

नीति आयोग की रिपोर्ट ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को दी नई पहचान

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में...