नैनीताल में पायलट बाबा आश्रम में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…..

Date:

रिपोर्ट:ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तल्लीताल पुलिस ने पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई नगदी भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2026 को आश्रम के सेवादार सम्पूर्णानंद त्रिपाठी ने थाना तल्लीताल में तहरीर देकर बताया कि आश्रम के पूर्व सेवादार संजू और दीपक कुमार ने 9 मार्च की रात मंदिर की खिड़की तोड़कर दानपात्र से नगदी चोरी कर ली थी। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन और रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल के थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मुखबिर की सूचना पर 14 मार्च को भूमियाधार माता मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कार्की उर्फ संजू (20 वर्ष) और दीपक कुमार (21 वर्ष), दोनों निवासी रानीबाग काठगोदाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1324 नगद बरामद किए हैं। इस मामले में थाना तल्लीताल में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा, उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल राजेंद्र जोशी और कांस्टेबल पदम सिंह शामिल रहे।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने साफ कहा कि “चोर-उचक्कों की जगह अब जेल की सलाखों के पीछे है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऋषिकेश में शिवाजी नगर से मैक्स बोलेरो चोरी, CCTV में कैद हुई घटना…..

ऋषिकेश:ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र से एक मैक्स बोलेरो...

ऋषिकेश में फूलदेई और हिंदू नववर्ष का उत्सव, बच्चों ने घर-घर जाकर बिखेरे फूल…..

संवाददाता -सागर रस्तोगी ऋषिकेश:देवभूमि उत्तराखंड में पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई और...

विधानसभा में सत्ता पक्ष के सवालों पर सियासत, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने…..

रिपोर्ट : सचिन कुमार देहरादून: गैरसैंण में चल रहे विधानसभा...