रूड़की: हरियाणा रोडवेज बस और गैस सिलेंडर ट्रक की टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल…..

Date:

संवाद्दाता- अरशद हुसैन

रूड़की: मंगलौर-भगवानपुर नेशनल हाईवे पर पनियाला गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस और गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की ट्रक से टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

इस दुर्घटना में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत रुड़की सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऋषिकेश में शिवाजी नगर से मैक्स बोलेरो चोरी, CCTV में कैद हुई घटना…..

ऋषिकेश:ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र से एक मैक्स बोलेरो...

ऋषिकेश में फूलदेई और हिंदू नववर्ष का उत्सव, बच्चों ने घर-घर जाकर बिखेरे फूल…..

संवाददाता -सागर रस्तोगी ऋषिकेश:देवभूमि उत्तराखंड में पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई और...

विधानसभा में सत्ता पक्ष के सवालों पर सियासत, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने…..

रिपोर्ट : सचिन कुमार देहरादून: गैरसैंण में चल रहे विधानसभा...