संवाददाता -सागर रस्तोगी
ऋषिकेश:देवभूमि उत्तराखंड में पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई और हिंदू नववर्ष के अवसर पर ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
बच्चों ने रंग-बिरंगी टोकरियों में फूल भरकर घर-घर जाकर लोगों की देहली पर फूल बिखेरे और सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें गुड़, मिठाई और दक्षिणा देकर आशीर्वाद दिया।
विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि फूलदेई पर्व उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।


