ऋषिकेश:ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र से एक मैक्स बोलेरो वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित नरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके ड्राइवर ने 14 मार्च की रात वाहन को शिवाजी नगर की मुख्य सड़क पर खड़ा किया था। सुबह वाहन मौके से गायब मिला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।


