रुड़की क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिझोली स्थित HP गैस एजेंसी के संचालक परवेज आलम ने साफ किया है कि इलाके में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एजेंसी के गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार समय पर डिलीवरी दी जा रही है। इसके साथ ही एजेंसी की टीम घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचा रही है, जिससे किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
परवेज आलम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। गैस की सप्लाई पूरी तरह सुचारू है और सभी को आसानी से सिलेंडर मिल रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप और मैसेज के जरिए भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।
सरकार द्वारा लागू किए गए 45 दिनों के ऑप्शन को लेकर उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को जल्द ही धीरे-धीरे समाप्त किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को और अधिक सुविधा मिलेगी।
कुल मिलाकर, रुड़की में गैस को लेकर किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।


