देहरादून में गैस आपूर्ति पर विभाग का फोकस, कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Date:

देहरादून: जिले में घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ति विभाग ने अपनी निगरानी और व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। विभाग का लक्ष्य है कि हर उपभोक्ता तक समय पर और बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि विभाग चरणबद्ध तरीके से गैस आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बना रहा है। सबसे पहले यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके साथ ही होम डिलीवरी के दौरान ओटीपी (OTP) सिस्टम को भी सुचारु रूप से लागू किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो।

उन्होंने आगे बताया कि विभाग गैस की कालाबाजारी पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में अब तक 350 अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा अनियमितता पाए जाने पर दो गैस एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सुचारु गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऋषिकेश: जल पुलिस बनी ‘देवदूत’, गंगा में डूब रहे बुजुर्ग की बचाई जान

ऋषिकेश की तीर्थनगरी में मानवता और साहस का एक...

चारधाम यात्रा 2026: तैयारियां अंतिम चरण में, 19 अप्रैल से शुरू होगी पवित्र यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां...