सीएम धामी ने उत्तराखंड के लिए तेज की रेल विस्तार की पहल, रेल मंत्री से की अहम मुलाकात

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: उत्तराखंड में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार और नई रेल सेवाओं की शुरुआत का अनुरोध किया। उत्तराखंड लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड को कई नई रेल सुविधाएं मिली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेन और देहरादून-टनकपुर रेल सेवा से प्रदेश के लोगों को बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। उनका कहना था कि सरकार का लक्ष्य राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को भी बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ना है।

सीएम धामी ने बताया कि मुंबई दौरे के दौरान उनकी बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडियों से मुलाकात हुई। इस दौरान लोगों ने देहरादून, हरिद्वार और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवाओं की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से रोजगार, पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों की भावनाओं और सुझावों को उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने नई ट्रेनों के संचालन और मौजूदा सेवाओं के विस्तार पर सकारात्मक विचार करने का अनुरोध किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही रेल विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेगी। इससे प्रदेश के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी और राज्य का समग्र विकास भी तेज होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांगों को उपकरण और मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड सरकार के "सेवा, सुशासन, समर्पण: जन-जन...