कांग्रेस की प्रेस वार्ता, राहुल गांधी के कार्यक्रम की सफलता का दावा

Date:

देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने रविवार को धन्यवाद प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर से पहुंचे हजारों युवाओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके उत्साह और भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि युवा शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर हैं। कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान नीट पेपर लीक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर छात्रों से सीधा संवाद किया और उनकी चिंताओं को सुना।

प्रेस वार्ता में कुमारी शैलजा ने दावा किया कि कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कई तरह की बाधाएं खड़ी की गईं। हालांकि, इसके बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की मौजूदगी ने भाजपा सरकार को यह संदेश दिया है कि छात्र अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अब खुलकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। पार्टी का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने लाना है।

कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं था, बल्कि छात्रों की समस्याओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का एक प्रयास था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा और बादल सक्सेना कांग्रेस में शामिल, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के...

हरिद्वार में होगी अहम समीक्षा बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर रहेगा फोकस

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में आगामी कांवड़ यात्रा 2026...