रुड़की में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का विरोध, बिना मीटर लगाए लौटना पड़ा

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की: शहर के सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि विभागीय अधिकारियों को बिना स्मार्ट मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नंबर 33 स्थित सोत मोहल्ला में अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर स्थापित करने पहुंची थी। टीम के साथ विजिलेंस विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। जैसे ही स्थानीय लोगों को स्मार्ट मीटर लगाए जाने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और इसका विरोध शुरू कर दिया।

विरोध प्रदर्शन में पार्षद हाजी फजलुर्रहमान, पार्षद संजीव राय ‘टोनी’, कांग्रेस नेता मोहम्मद मुबश्शीर और अनस अंसारी सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि और नागरिक शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं तो इसकी शुरुआत वार्ड नंबर 33 से नहीं बल्कि वार्ड नंबर 1 से की जानी चाहिए।

मौके पर मौजूद लोगों ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी आशंकाएं भी व्यक्त कीं और विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। विरोध को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार और विभाग की निर्धारित योजना के अनुसार स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। काफी देर तक चले विरोध और बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद बिजली विभाग की टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा।

हालांकि बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों और आशंकाओं को दूर करने के लिए जनसंवाद किया जाएगा। विभाग का दावा है कि लोगों को पूरी जानकारी देने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान; सियासत गरमाई

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

रुद्रप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना अभियान की विस्तृत जानकारी जारी

रिपोर्टर: कुलदीप राणा रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल...

धामी सरकार ने खोला दायित्वों का पिटारा, भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: लंबे समय से दायित्वों का इंतजार...