Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandराहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर...

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान; सियासत गरमाई

रिपोर्ट: सचिन कुमार

उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित दो दिवसीय दौरा मौसम की खराबी के चलते स्थगित करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, उनका हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा तक नहीं पहुंच सका, जिसके बाद पूरे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

खराब मौसम बना दौरे में बाधा

सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम खराब होने और येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी होने के कारण हवाई संचालन प्रभावित हुआ। इसी वजह से राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर निर्धारित रूट पर उड़ान नहीं भर सका और उन्हें अपना दौरा स्थगित करना पड़ा।

हरीश रावत का सवाल: “सिंगल इंजन उड़ सकता था तो डबल क्यों नहीं?”

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस रूट पर अन्य सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, उसी मार्ग पर डबल इंजन हेलिकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया। उन्होंने इस पूरे मामले पर यूकाडा, DGCA और संबंधित हेलिकॉप्टर कंपनी से जवाब मांगने की बात कही है। रावत ने इसे सुरक्षा और प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

भाजपा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने कांग्रेस और हरीश रावत के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले को बेवजह राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

गौरव पांडे के अनुसार, उस समय पूरे प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी था, ऐसे में हवाई उड़ानों पर रोक और सावधानी स्वाभाविक प्रक्रिया थी। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करते हुए ही संबंधित एजेंसियों ने उड़ान की अनुमति नहीं दी।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वीआईपी सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के लिए विशेष (डबल इंजन) हेलिकॉप्टर की व्यवस्था होती है, लेकिन मौसम खराब होने की स्थिति में सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि हरीश रावत हर मुद्दे को राजनीतिक विवाद में बदलने की कोशिश करते हैं, जो उचित नहीं है।

सियासत में गरमाहट

राहुल गांधी का दौरा रद्द होने के बाद यह मामला अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे राज्य की राजनीति में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments