देहरादून में कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के गढ़वाल चैप्टर की स्थापना

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

राजधानी देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित गरिमामय समारोह में कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के गढ़वाल चैप्टर की औपचारिक स्थापना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने गढ़वाल चैप्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज एवं उनकी 19 सदस्यीय टीम को केजीसीसीआई की सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का उद्योगों के प्रति हमेशा सकारात्मक और सहयोगात्मक रवैया रहा है। यही कारण है कि राज्य में देश और विदेश के कई बड़े उद्योग समूहों ने निवेश किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के उद्योगों को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने उद्योगों को राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि औद्योगिक विकास से रोजगार और आर्थिक मजबूती दोनों को बढ़ावा मिलता है।

उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिसके चलते उत्तराखंड में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

केजीसीसीआई के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में बेहतर कानून व्यवस्था और सकारात्मक माहौल के कारण उद्योगपतियों को निवेश के लिए उपयुक्त वातावरण मिल रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार गढ़वाल मंडल में व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

गढ़वाल चैप्टर के अध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज ने कहा कि संगठन गढ़वाल क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा और औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

समारोह में प्रदेशभर से 150 से अधिक उद्योगपतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भीषण गर्मी में लंढौरा बेहाल, नगर पंचायत के वाटर कूलर बने शोपीस

Roorkee के लंढौरा कस्बे में भीषण गर्मी के बीच...

सितारगंज पुलिस की बड़ी सफलता, मध्य प्रदेश से बरामद किया गायब मोबाइल

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित Sitarganj कोतवाली पुलिस ने सक्रियता और तकनीकी...

उत्तराखंड में लू का अलर्ट: अगले 2-3 दिन मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी, 28 मई से बदल सकता है मौसम

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार...