रिपोर्ट: अरशद हुसैन
रुड़की के नए पुल स्थित गंगा घाट पर स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर और समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और इसे ऐतिहासिक पल बताया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि अजमीढ़ देव महाराज के नाम पर घाट निर्माण की मांग भी संबंधित विभाग के समक्ष रखी गई है।
देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि समाज की मजबूती उसके इतिहास और महान विभूतियों के सम्मान में निहित होती है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं।
ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए गौरव का क्षण है और इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।


