नैनीताल में मूसलाधार बारिश का कहर: जनजीवन प्रभावित, सड़कें सुनसान, कई ग्रामीण मार्ग बंद

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं और बिजली की गर्जना के साथ हो रही भारी वर्षा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण शहर की सामान्य गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं और प्रमुख सड़कें भी सुनसान नजर आ रही हैं।

लगातार हो रही बारिश का असर संचार सेवाओं पर भी देखने को मिला है। कई इलाकों में नेटवर्क व्यवस्था बाधित हो गई, जिससे लोगों को संपर्क बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी बारिश के चलते नैनीताल झील के जलस्तर में भी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, रोजमर्रा के कार्यों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश का असर शैक्षणिक संस्थानों पर भी दिखाई दिया। खराब मौसम के कारण स्कूलों में छोटे बच्चों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम दर्ज की गई।

तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण कई ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

मौसम में आए बदलाव के कारण नैनीताल और आसपास के इलाकों में ठंड का असर भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटक भी गर्म कपड़ों में नजर आए।

इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों से पत्थर और मलबा गिरने की सूचनाएं भी मिल रही हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

लगातार बारिश के कारण नाले और गधेरे उफान पर हैं। कई स्थानों पर नालियां जाम हो जाने से गंदा पानी झील में पहुंच रहा है, जिससे पर्यावरणीय चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में तैनात सैनिक के घर पर HRDA की कार्रवाई, बिना नोटिस मकान सील करने का आरोप

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की:हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र स्थित मंडावली...

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा: 4 और 5 जून को अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में करेंगे बड़े कार्यक्रम

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में आगामी चुनावी माहौल के...