डोली के केदारपुरी पहुंचते ही हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है। “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
आर्मी बैंड ने की अगुवाई
परंपरागत तरीके से आर्मी बैंड ने बाबा की डोली की अगुवाई की, जिसने इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को और भी भव्य बना दिया। डोली के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।
भव्य रूप से सजा मंदिर
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। फूलों और रोशनी से सजा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। देश-विदेश से आए भक्त इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए केदारपुरी पहुंच रहे हैं और बाबा केदार के दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।


