मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मानसून से पहले कार्य पूरे करने पर जोर

Date:

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मानसून से पहले सभी अधूरे कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

सड़क खुदान के बाद तुरंत बहाल हों सड़कें

बैठक में मंत्री ने पेयजल लाइन, सीवर लाइन, नहर, विद्युत केबल और ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल्द से जल्द पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक विभाग द्वारा अधूरा कार्य छोड़कर दूसरी जगह खुदाई शुरू करने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए।

हल्द्वानी के विकास के लिए 2200 करोड़ रुपये

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए 2200 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से विभिन्न विभागों के माध्यम से आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा, जिससे हल्द्वानी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मानसून से पहले जलभराव रोकने के निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को नालों की सफाई, डिसिल्टिंग, अवरोध हटाने, जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने और निचले इलाकों में पंपिंग सिस्टम की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डवार क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने सड़क और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने तथा वेंडिंग जोन निर्धारित करने के भी निर्देश दिए।

हर सप्ताह होगी प्रगति की समीक्षा

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि पहले पुरानी सड़क खुदाई के कार्य पूरे किए जाएं, उसके बाद ही नई खुदाई शुरू की जाए। सभी विभाग हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट नगर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने नगर आयुक्त को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एडीबी परियोजनाओं का किया निरीक्षण

बैठक के बाद मंत्री राम सिंह कैड़ा ने एडीबी के तहत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने काठगोदाम स्थित कॉलटेक्स क्षेत्र में सीवरेज, नहर, सड़क और गैस पाइपलाइन कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने जमरानी बांध परियोजना के तहत बन रही नहर की सुरक्षा कवरिंग का प्रस्ताव शासन को भेजने तथा कॉलटेक्स के पास सड़क पर बने गड्ढे को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा घेराबंदी और पर्याप्त साइनेज लगाने पर भी जोर दिया।

बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एडीबी मैनेजर कुलदीप, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निशा नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप, निकिता मौत मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

रिपोर्टर: नवीन चन्दोला थराली: चमोली जिले के विकासखंड नारायणबगड़...

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण...