Wednesday, October 14, 2026
HomeUttarakhandपौड़ी गढ़वाल: सीटी स्कैन मशीन मामले में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त एक्शन,...

पौड़ी गढ़वाल: सीटी स्कैन मशीन मामले में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त एक्शन, CMS और पूर्व CMO सस्पेंड

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) और पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन वर्ष 2022 में खराब हो गई थी। आरोप है कि मशीन के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरती गई। इसे सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय खुले में छोड़ दिया गया, जिससे करोड़ों रुपये की यह महंगी मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की है। साथ ही, तत्कालीन महानिदेशक, संयुक्त निदेशक और सहायक निदेशक से भी इस पूरे प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सरकार की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। यह कदम साफ करता है कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और अनदेखी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments