रुड़की में बिजली व्यवस्था को लेकर बढ़ा सियासी तापमान, कांग्रेस ने विभाग को घेरा

Date:

रुड़की: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर स्मार्ट मीटर, बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं पर नाराजगी जताई।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि शहर के नागरिक लंबे समय से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी शिकायतों पर ध्यान देने के बजाय लोगों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।

धरने के दौरान अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बहस तेज हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। कुछ समय तक कार्यालय परिसर में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में बातचीत के जरिए स्थिति सामान्य हो गई।

अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर बिजली व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। साथ ही पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि वादे के अनुसार सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर लगभग सभी प्रकार के वाहनों को मिली अनुमति

रिपोर्टर: नितिन अग्रवाल कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र के...

साबिर पाक दरगाह में नई समिति के गठन पर विवाद, बिना अनुमति बनाए जाने के आरोप

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर...

हरेला पर्व बना पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का संदेशवाहक

रिपोर्टर: ललित जोशी उत्तराखंड में मनाया जाने वाला हरेला पर्व...