Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhand2027 चुनाव की तैयारी तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं का मंथन.....

2027 चुनाव की तैयारी तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं का मंथन…..

हल्द्वानी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

जोरदार स्वागत के साथ बैठक की शुरुआत

बैठक से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुमारी सेलजा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

कुमारी सेलजा ने राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर नेताओं के साथ सार्थक संवाद किया। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश और पूर्व विधायक रंजीत रावत समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

2027 चुनाव पर फोकस

बैठक में खासतौर पर 2027 के चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने, संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments