आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर भीमताल में प्रदर्शन, थाने का घेराव, बाजार बंद

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में एक गंभीर मामले को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल में एक युवक पर पहचान छुपाकर युवतियों के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण करने के आरोप लगे हैं। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया।

थाने का घेराव, जनसभा आयोजित

प्रदर्शनकारियों ने एकत्र होकर भीमताल थाने का घेराव किया और जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

पुलिस से वार्ता, कार्रवाई का आश्वासन

प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता भी हुई। पुलिस विभाग ने मामले में कार्रवाई के लिए कुछ दिनों का समय मांगा और भरोसा दिलाया कि तय समय सीमा के भीतर उचित कदम उठाए जाएंगे।

चार टीमें गठित, गिरफ्तारी जल्द संभव

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हालांकि प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

इस प्रदर्शन में भाजपा नेता मनोज भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, प्रिंस करायत, कमल देउपा, गोतम मटियाली, शुभम नैनवाल, प्रेम कुल्याल, पारस चंद्रा, प्रकाश आर्या, शरद पांडे, रमन बिष्ट, धन सिंह राणा, मीनाक्षी जोशी, सुनीता पांडे, निधि साह, नीमा नेगी, मदन गिरी, देवेंद्र फर्त्याल और जितेंद्र चनौतिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा हमलावर, 24 अप्रैल को देहरादून में जनाक्रोश रैली

देहरादून: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी घमासान...

ऋषिकेश में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन

ऋषिकेश: वानप्रस्थ आश्रम में श्री राधा गोविंद सेवा समिति...

रामलीला कलाकार मुकेश और दीपक जोशी की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल की सरोवर नगरी में शोक की...