रिपोर्टर: सचिन कुमार
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी 4 जून को सबसे पहले अल्मोड़ा में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 5 जून को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम करेगा। साथ ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की दिशा में यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार जनसभाओं, बैठकों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी के दौरे को भी इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।


