रामनगर की सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप…….

Date:

रामनगर के हाथी डगर क्षेत्र में सिंचाई नहर से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय सोनू सोमवार शाम मजदूरी करने के बाद अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से उसकी मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। परिजनों के अनुसार, घर के समीप स्थित सिंचाई नहर में पैर फिसलने से सोनू नहर में गिर गया।

शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग उसे बचाने के लिए नहर में उतरे। काफी दूर जाकर सोनू को नहर से बाहर निकाला गया और तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…

रिपोर्ट। ललित जोशीनैनीताल: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

कांवड़ व्यवस्था युवाओं और सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला…….

उत्तराखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो...