सितारगंज में सेवा, सुशासन एवं समर्पण शिविर का आयोजन, मौके पर सुनी गईं लोगों की समस्याएं

Date:

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित

सितारगंज के महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण शिविर का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान राजस्व, विद्युत, पशुपालन, दुग्ध विकास समेत कई विभागों के अधिकारियों ने शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान करने का प्रयास किया। साथ ही आमजन को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी “आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत ऐसे शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया था।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के तहत प्रशासन और विभिन्न विभागों को सीधे जनता के बीच भेजा जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से उनकी शिकायतें दर्ज कराने और समाधान प्राप्त करने में काफी सुविधा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 4.39 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर, मंत्री रेखा आर्या ने किया DBT

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना...

अनुशासनहीनता से पार्टी को नुकसान, लेकिन भाजपा भी इससे अछूती नहीं: सूर्यकांत धस्माना

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की हाल ही में...