SIR-2026 अभियान अंतिम दौर में, प्रशासन ने मतदाताओं से समय पर EF Form जमा करने की अपील

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

रुड़की: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

तहसील रुड़की में अधिकारी और कर्मचारी मिशन मोड में काम कर रहे हैं। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर निर्वाचन गणना प्रपत्र (EF Form) का वितरण और संग्रह कर रहे हैं। साथ ही लोगों को आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी जा रही है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी कारणवश उन्होंने अभी तक EF Form नहीं भरा है तो बिना देरी किए अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि समय पर प्रपत्र जमा करने से मतदाता सूची का पुनरीक्षण आसानी से पूरा होगा और भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन का प्रयास है कि सभी पात्र मतदाताओं का रिकॉर्ड सही और अद्यतन रहे।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अभियान की सफलता आम जनता की भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए सभी लोग समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्टेशन रोड पर हंगामा कर रहे कथित नशेड़ी बाबा को पुलिस ने लिया हिरासत में

रिपोर्टर: नितिन अग्रवाल कोटद्वार: कोटद्वार के व्यस्त स्टेशन रोड बाजार...