ऋषिकेश में बेटे ने मां को मारी गोली, कहासुनी के बाद वारदात से इलाके में सनसनी

Date:

ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक बेटे ने अपनी ही मां को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल महिला का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है, जबकि पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के गली नंबर-3, ए ब्लॉक, मंदिर के पास स्थित पशुलोक विस्थापित कॉलोनी से एक महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सुमित गौड़ (32 वर्ष) का किसी बात को लेकर अपनी मां उषा देवी गौड़ (63 वर्ष) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सुमित ने कथित तौर पर 12 बोर के तमंचे से अपनी मां पर फायर कर दिया। गोली लगने से उषा देवी के माथे पर गंभीर चोट आई।

घटना के बाद आरोपी सुमित गौड़ स्वयं अपनी घायल मां को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी सुमित गौड़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता के बड़े बेटे अमित गौड़, जो माजरी ग्रांट, थाना डोईवाला क्षेत्र में रहते हैं, ने पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों को भी कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: मासोनिक लॉज बस स्टैंड स्थित 80 आवास सील, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने...

जहरीली घास चरने से दो मवेशियों की मौत, धनौरी के पशुपालकों में दहशत

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की के धनौरी क्षेत्र में जहरीली घास...

नैनीताल में 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव, तैयारियां तेज

रिपोर्ट: ललित जोशीनैनीताल: उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और आस्था...

बस चालकों और परिचालकों का होगा हेल्थ चेकअप, 170 सिटी बसों की फिटनेस जांच के निर्देश

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना...