भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून की पासिंग आउट परेड का भव्य आगाज़ हो चुका है। चैटवुड भवन परिसर में कंपनी सार्जेंट मेजरों के पहुंचने के साथ परेड की औपचारिक शुरुआत हुई। इस गौरवशाली अवसर पर आज के गौरवशाली समारोह की मुख्य अतिथि व समीक्षा अधिकारी देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। इस बार कुल 515 अधिकारी कैडेट सैन्य जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जिनमें 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट शामिल हैं। परेड का सबसे ऐतिहासिक पहलू यह है कि पहली बार 9 महिला कैडेट्स भी पुरुष कैडेट्स के साथ कदमताल करते हुए पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनी हैं, जो भारतीय सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।
पासिंग आउट कोर्स के सम्मान एवं पुरस्कारों का विवरण
प्रिंस राज को सिल्वर मेडल (रेगुलर कोर्स में द्वितीय स्थान) मिला।
विशाल कुमार को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर बेस्ट अमंग ऑफिसर CDTS के लिए मिला तथा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
तेजस भट्ट को ब्रॉन्ज मेडल (रेगुलर कोर्स में तृतीय स्थान) मिला।
ऋषभ मिश्रा को टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) में सिल्वर मेडल मिला।
बोध राज थापा को स्पेशल कमीशन (SCO) में सिल्वर मेडल मिला।
करण पांडे को टीईएस (TES) कोर्स में सिल्वर मेडल मिला।
बांग्लादेश के ज़ैफ सादिद अल्वी को मित्र देशों में मिला बेस्ट कैडेट का सम्मान ।



