Sunday, November 8, 2026
HomeUttarakhand12 करोड़ की लागत से बनेगा टू-लेन पुल, मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी...

12 करोड़ की लागत से बनेगा टू-लेन पुल, मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी के बाद हुआ शिलान्यास

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

मसूरी में लंबे समय से प्रतीक्षित स्थायी पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टू-लेन पुल का शिलान्यास किया। इस पुल में पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

आपदा के बाद टूटा था संपर्क मार्ग

पिछले वर्ष सितंबर माह में आई आपदा के दौरान इस क्षेत्र में स्थित पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे मसूरी का संपर्क देहरादून से कट गया था। इसके बाद अस्थायी रूप से वैली ब्रिज बनाकर आवागमन बहाल किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों और पर्यटकों को स्थायी समाधान की आवश्यकता महसूस हो रही थी।

4 महीने में पूरा होगा निर्माण कार्य

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा, यानी चार महीने के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।

कई विकास परियोजनाओं की भी घोषणा

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि मसूरी क्षेत्र में कई विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है।

  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की नई योजनाओं को स्वीकृति
  • मसूरी-किमाड़ी मार्ग के लिए 14 करोड़ रुपये की मंजूरी
  • मसूरी में 1100 वाहनों की पार्किंग परियोजना को स्वीकृति
  • मसूरी में नई तहसील भवन निर्माण को भी मंजूरी

उन्होंने बताया कि इन सभी परियोजनाओं का एक साथ शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है।

आपदा प्रभावित सड़कों पर तेजी से काम के निर्देश

गणेश जोशी ने बताया कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई भंडार गांव और खाला गांव की सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं।

नगर पालिका का बयान

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से यह पुल परियोजना शुरू हो पाई है और चार महीने में इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि लंढौर बाजार की सड़क की जांच रिपोर्ट आ चुकी है और अब इसकी मरम्मत लोक निर्माण विभाग की देखरेख में की जाएगी। साथ ही बरसात से पहले शहर के सभी नाले-खालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है।


- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments