थराली में उक्रांद नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

Date:

रिपोर्टर: नवीन चन्दोला
चमोली जनपद के थराली स्थित उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) कार्यालय केदारबगड़ में रविवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी और महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष कर्नल संतोष भंडारी ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसरोकारों के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा कि उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन पर सबसे पहला अधिकार राज्यवासियों का होना चाहिए। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक पहाड़ की राजधानी पहाड़ में नहीं होगी, तब तक पर्वतीय क्षेत्रों का समग्र विकास संभव नहीं है।

वहीं महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष कर्नल संतोष भंडारी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज तक मामले में कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बेरोजगारी और पलायन जैसे प्रमुख मुद्दों पर जनता क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन देगी और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता तक पहुंचाएगी।

बैठक में पूर्व राज्य आंदोलनकारी एवं उक्रांद नेता भूपाल सिंह गुंसाई ने भी भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने वर्षों तक उत्तराखंड के संसाधनों का दोहन किया है। उन्होंने कहा कि थराली और नंदानगर क्षेत्र लंबे समय से आपदा की मार झेल रहे हैं, लेकिन आपदा में क्षतिग्रस्त पुलों और सड़कों का पुनर्निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। साथ ही प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं मिला है।

बैठक में उक्रांद थराली के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सिंह नेगी, देवाल ब्लॉक अध्यक्ष हेमचंद्र मिश्रा, दर्शन सिंह शाह, मोहन राम आर्य, प्रकाश राम, जिलाध्यक्ष जमन सिंह मनेशा, पूजा शर्मा, मुन्नी देवी, सोनी बोरा, प्रेम सिंह, नरेंद्र गड़िया, आशीष बिष्ट, नगर अध्यक्ष किशोर सिंह रावत, यूथ विंग अध्यक्ष प्रियकृष्णा रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, यशपाल सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सितारगंज के नए गांव में पीलिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित सितारगंज के नजदीक स्थित नए गांव...

खेत बचाओ अभियान: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से की वैज्ञानिक और जैविक खेती अपनाने की अपील

काशीपुर: राष्ट्रव्यापी "खेत बचाओ अभियान" के तहत काशीपुर में...

जसपुर विधायक आदेश चौहान का भाजपा नेता पर निशाना, अवैध शस्त्र लाइसेंस और पालिका भूमि मामले की जांच की मांग

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तवजसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान...