पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर

Date:

देहरादून: Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता Bhuvan Chandra Khanduri के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने अपने पूरे जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय सेना से लेकर राजनीति तक खंडूड़ी जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी का व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी ने उत्तराखंड के लिए तेज की रेल विस्तार की पहल, रेल मंत्री से की अहम मुलाकात

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित...

स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांगों को उपकरण और मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड सरकार के "सेवा, सुशासन, समर्पण: जन-जन...