देहरादून में राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज़, सीएम धामी बोले—उत्तराखंड खेलों का उभरता हब

Date:

देहरादून: उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 87वीं इंटर-स्टेट जूनियर और यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए राज्य को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि उत्तराखंड अब केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है।

उन्होंने देशभर से आए प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। साथ ही, यह चैंपियनशिप स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने टेबल टेनिस महासंघ का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का विरोध, बिना मीटर लगाए लौटना पड़ा

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की: शहर के सोत मोहल्ला में स्मार्ट...

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान; सियासत गरमाई

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

रुद्रप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना अभियान की विस्तृत जानकारी जारी

रिपोर्टर: कुलदीप राणा रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल...

धामी सरकार ने खोला दायित्वों का पिटारा, भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: लंबे समय से दायित्वों का इंतजार...