चार धाम यात्रा 2026: ऋषिकेश में प्रशासन अलर्ट, ट्रांजिट कैंप में तैयारियों का अंतिम निरीक्षण

Date:

संवाददाता – सागर रस्तोगी

चार धाम यात्रा 2026 को लेकर ऋषिकेश में प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने ट्रांजिट कैंप पहुंचकर मौके पर निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

बैठक में डीएम ने यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। कैंप परिसर में ठहरने वाले यात्रियों के लिए जर्मन हैंगर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं को समय से पहले तैयार करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तुरंत दूर करने के आदेश दिए गए। साथ ही, यात्रियों को पैदल आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया गया।

सुरक्षा के मोर्चे पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए जाएंगे। ऋषिकेश में पर्यटन पुलिस को भी सक्रिय किया जाएगा। एसपी ग्रामीण जया बलूनी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगी।

इसके अलावा पीएसी की तैनाती जल्द सुनिश्चित की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स की मांग भी भेजी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पहले से ही प्लान A, B और C तैयार कर रखे हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर लागू किया जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है, जिसमें आईडीपीएल और खांड गांव प्रमुख पार्किंग स्थल होंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

चार धाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं और प्रशासन इसे सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पर्यटन सीजन से पहले सुरक्षा तैयारियां तेज, रोपवे क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के...

डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव: अब दूध की होगी रियल-टाइम ट्रैकिंग

देहरादून: उत्तराखंड सरकार डेयरी सेक्टर को आधुनिक तकनीक से...

गुमानीवाला के स्कूल में तकनीक और सेवा का संगम, छात्रों को मिला कंप्यूटर सेट

ऋषिकेश के गुमानीवाला क्षेत्र में स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी...

ऋषिकेश से शुरू हुई आस्था की पदयात्रा: चारधाम के लिए सात श्रद्धालु पैदल रवाना

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश से चारधाम यात्रा की आधिकारिक शुरुआत...